About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 20 साल से चले आ रहे इस जीत के सुखे को खत्म करने उतरेगी

Share the post

विजयी अभियान को जारी रखने चाहेगा भारत

रांची। 29 अक्टूबर को लखनऊ में 2023 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला खेला जाएगा। गत विजेता इंग्लैंड के लिए स्थिति ऐसी है कि अगर वह यहां से सारे मैच जीते, तो भी उनके लिए नॉकआउट पड़ाव में पहुंचना कठिन दिख रहा है। वहीं मेजबान टीम भारत अपने 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा। भारतीय टीम अपना छठा मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक कुल पांच मैच खेल चुकी है और सभी में जीत दर्ज करते हुए 10 अंक जुटा लिए हैं। वहीं, इंग्लैंड के लिए यह टूर्नामेंट अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। इस तरह वह पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर खिसक गई है।

सेमीफाइल की रेस से बाहर है इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। उसके पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को काफी सतर्क रहना होगा। ऐसा इसलिए भी की भारत को विश्व कप में 20 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत नहीं मिली है। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2003 विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था। वहीं, अब रोहित शर्मा की कप्तानी में मौका है कि भारतीय टीम 20 साल से चले आ रहे इस जीत के सुखे को खत्म करें और इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत हासिल कर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से एक और कदम को बढाएं।

विश्व कप में भारत और इंग्लैंड का रिकॉर्ड

आईसीसी वनडे विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच रिकॉर्ड टक्कर की रही है। हालांकि पलड़ा देखा जाए तो वह इंग्लैंड का ही भारी रहा है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच कुल 8 बार टक्कर हुई है। इस दौरान सिर्फ तीन बार ही टीम इंडिया इंग्लैंड को हरा पाई है। इसके अलावा चार मैचों में अंग्रेजों को जीत हासिल हुई। वहीं 2011 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहा था।

Leave a Response