+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

सदर हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले से कूदी महिला | हालत गंभीर

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित सदर हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले से एक महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। रामगढ़ की रहने वाली यह महिला सदर अस्पताल में भर्ती थी और उनका आज ऑपरेशन की तिथि निर्धारित थी। अस्पताल में उनके पति और बच्चे भी उपस्थित थे। घटना करीब सुबह 9 बजे की है। मरीज की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद आनन फानन में रांची रिम्स रेफर किया गया है।

Leave a Response