ICC Cricket World Cup 2023: रोहित का रिकॉर्ड तोड़ पारी | टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर दूसरी जीत दर्ज की
रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड बनाया
– रोहित शर्मा ने तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
– विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाया
– भारत का अगला मुकाबला 14 को पाकिस्तान के साथ होगा
रांची। ICC Cricket World Cup में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान से मिले 273 रनों के लक्ष्य को भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट खोकर 273 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रहे। रोहित ने 131 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। शर्मा ने 84 गेंदों का सामना कर 16 चौके व छक्का जड़े। रोहित ने ईशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 156 रनों की बड़ी साझेदारी किया। ईशान किशन 47 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड बना दिया। यह वर्ल्ड कप में रोहित का सातवां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली 55 व श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से जीती थी। अब भारत का अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के साथ होगा।
1 हजार रन व छक्का मारने का भी रिकॉर्ड बनाया
रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप की सबसे कम पारियों में 1 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने वर्ल्ड कप की अपनी 19वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। भारत के साथ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इतनी ही पारियों में एक हजार रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने क्रिस गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब सबसे ज्यादा छक्का 554 का रिकॉर्ड रोहित के नाम हो गया। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 476 छक्का लगाने का है।
हशमतुल्लाह शाहिदी व अजमतुल्लाह ने बनाए अर्धशतक
इससे पहले दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा। जसप्रीत बुमराह ने 4 व हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे अधिक 80 रन कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बनाए। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा अन्य किसी बल्लेबाज ने 22 रन से अधिक नहीं बनाए।
137 vs बांग्लादेश, मेलबर्न 2015
122* vs साउथ अफ़्रीका, रोज़ बोल 2019
140 vs पकिस्तन, ओल्ड ट्रैफ़र्ड 2019
102 vs इंग्लैंड, एजबैस्टन 2019
104 vs बांग्लादेश, एजबैस्टन 2019
103 vs श्रीलंका, हेडिंग्ली 2019
131 vs अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन: (पारी के हिसाब से)
19 – डेविड वार्नर
19 – रोहित शर्मा
20 – सचिन तेंदुलकर
20- एबी डिविलियर्स
21 – विव रिचर्ड्स
21 – सौरव गांगुली