About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
CricketNews

Asia Cup Final: मो. सिराज ने झटके 6 विकेट । श्रीलंका की टीम 50 रन पर ऑल आउट

Share the post

श्रीलंका के 9 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके

रांची। एशिया कप-2023 के फाइनल में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मो. सिराज की तूफानी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। सिराज ने चौथे ओवर में 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 9 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। पंड्या ने 3 विकेट हासिल किए। बारिश के कारण मैच रविवार को दिन के 3.40 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुआ। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली। ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है। एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं। गिल 275 रन बना चुके हैं, वहीं, कुलदीप यादव ने अबतक 9 विकेट हासिल किए हैं।

बारिश की 90 फीसदी असार

काकोलंबो में मंगलवार को बारिश की 90 फीसदी आशंका है। तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

Leave a Response