About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

झामुमो की नई केंद्रीय टीम का गठन | मंत्री हफिजुल हसन व बेबी देवी को कार्यकारिणी सदस्य में जगह मिली

Share the post

रांची। पिछले दिनों हरमू में संपन्न 12वें केंद्रीय अधिवेशन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का मनोनयन कर दिया गया है। इसी अधिवेशन में शिबू सोरेन को पार्टी का अध्यक्ष व हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। नई कमेटी बनाने की जिम्मेवारी शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन को दी गई थी। वहीं, झारखंड सरकार के मंत्री हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी आैर भाजपा छोड़कर आए हेमलाल मूर्मू को पार्टी में कार्यकारिणी सदस्य में जगह दी गई है।

टीम इस प्रकार है

अध्यक्ष: शिबू सोरेन

कार्यकारी अध्यक्ष: हेमंत सोरेन

उपाध्यक्ष: नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, रुपी सोरेन, मबैथुरा प्रसाद महतो, सवीता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम।

महासचिव: विजय सिंह, फागु बेसरा, विनोद कुमार पांडेय (प्रवक्ता), सुप्रियो भट्टाचार्य (प्रवक्ता), सीता सोरेन, दीपक बिरुवा, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा, बाबुलाल सोरेन।

सचिव: योगेंद्र प्रसाद (प्रवक्ता), नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, संजीव बेदिया, जोबा माझी, संतोष राजवार, समीर मोहंती।

कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार पांडेय (प्रवक्ता)।

प्रवक्ता: प्रो अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय।

कार्यकारिणी सदस्य: विजय हांसदा, महुवा माजी, रविंद्रनाथ महतो, हेमलाल मुर्मू, लोबिन हेंब्रम, मोहन कर्मकार, कमल नयन सिंह, निरल पुरती, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, अमितेश सहाय, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफिजुल हसन, बेबी देवी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भुषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिग्गा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी, राजू गिरी, गणेश चौधरी, मनोज यादव, अंजली सोरेन, परेश मरांडी व बिट्टू वर्मा।

Leave a Response