About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
BusinessEntertainment

धौनी करेंगे अपनी फिल्म ‘LGM’ का ट्रेलर लॉन्च | देखें कब करेंगे | Let’s Get Married

Share the post

कल होगा ट्रेलर लॉन्च, 7 जून को फिल्म का टिजर रिलीज हुआ था

फिल्म निर्माता के रूप में यह धौनी की पहली फिल्म है

रांची। एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस (Dhoni Entertainment Private Limited) में बन रही तमिल फिल्म ‘LGM’ (Let’s Get Married)का ट्रेलर खुद धोनी व उनकी पत्नी साक्षी धौनी लॉन्च करेंगे। इसकी घोषणा प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कर दी। इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूवी का ट्रेलर लॉन्च धोनी और साक्षी धोनी (Dhoni’s Wife Sakshi Rawat) करेंगी। इससे पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मूवी का टीजर जारी किया था। करीब एक महीने पहले 7 जून को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। अब इसका ऑडशन एंड ट्रेलर रिलीज होगा, जो धोनी और साक्षी करेंगे। इस तमिल फिल्म का पोस्टर भी धोनी ने जारी किया था, जिसका फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये फिल्म खास है। उन्होंने ना सिर्फ एलजीएम मूवी को प्रोडूस किया है बल्कि इसका कांसेप्ट भी उन्होंने ही तैयार किया है।

10 जुलाई को होगा ट्रेलर लॉन्च

प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी कि LGM Movie का ट्रेलर 10 जुलाई को लांच किया जाएगा। लॉन्च प्रोग्राम कहां होगा,  इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। वैसे धोनी अपने रांची स्थित घर पर है। धोनी ने अपने जन्मदिन पर अपने पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये खूबसूरत वीडियो धोनी ने अपने 42वें जन्मदिन पर शेयर किया।

Leave a Response