About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
रांची के नयासराय में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। मुठभेड़ में शाहिद घायल और शमशाद गिरफ्तार
रांची के नयासराय में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है
Breaking NewsJHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शाहिद को लगी गोली; शमशाद गिरफ्तार

Share the post

रांची। राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र नयासराय इलाके में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कथित अपराधी शाहिद के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी शमशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से पिस्टल और एक लूटी हुई बाइक बरामद की है। दोनों अपराधी लोहरदगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रांची एसएसपी, सिटी एसपी व हटिया डीएसपी सहित कई थाना के प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने घटना की पूरी जानकारी ली। बता दें कि कांके के पेट्रोल पर हुई फायरिंग की घटना को राहुल सिंह गैंग ने ली थी। इसी के बाद से पुलिस इस गिरोह के पीछे लगी हुई थी। पुलिस अधिकारियों को मंगलवार को सूचना मिली थी कि शाहिद अपने एक साथी के साथ लूटी हुई बाइक पर सवार होकर विधानसभा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की और संदिग्धों का पीछा किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शाहिद के पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस ने मौके से उसके साथी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया।

कई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल होने का आरोप

पुलिस के अनुसार, शाहिद कांके के रिंग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में उनकी कथित संलिप्तता की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुट सकती है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच और बरामद हथियारों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Response