About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
रांची से पटना जाते समय लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता के शव की अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास बरामदगी
रांची से पटना जाने के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास जंगल में बरामद हुआ है
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से पटना जाने के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद किया गया है। मंगलवार को अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास रेलवे ट्रैक किनारे जंगल में उनका शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

रांची से पटना जाने के दौरान हुए थे लापता

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय देवपालिक गुप्ता सोमवार को अपने मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार के साथ रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन दोपहर करीब 2:25 बजे रांची से खुली थी। इसी यात्रा के दौरान देवपालिक लापता हो गए। उनके लापता होने की जानकारी मिलने के बाद तलाश शुरू की गई थी। मामले में मुरी जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीमें संयुक्त रूप से उनकी तलाश कर रही थीं।

शव के पास मिला पहचान पत्र

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास एक शव बरामद हुआ है। शव के पास से एक पहचान पत्र मिला, जिस पर देवपालिक गुप्ता की तस्वीर थी। पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त की गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

IIMC के 2018 बैच के छात्र थे देवपालिक

देवपालिक गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से वर्ष 2018 में पढ़ाई की थी। वर्तमान में वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस उनकी मौत के कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से संबंधित अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

Leave a Response