About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, September 13, 2026
JHARKHAND NEWS

CM हेमंत सोरेन ने रखा छात्राओं की राखी का मान, पत्र भेजकर जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा की छात्राओं द्वारा भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों के जवाब में पत्र भेजा
मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छात्राओं का आभार जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं
Share the post

रांची। रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़वा स्थित आरकेसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं द्वारा भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र लिखकर जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस स्नेह और अपनत्व के लिए आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रक्षा बंधन के अवसर पर आरकेसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गढ़वा की छात्राओं काजल कुमारी और महालक्ष्मी केशरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए अपने हाथों से तैयार की गई राखियां भेजी थीं। राखियां मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों छात्राओं को पत्र भेजकर उनके स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।

पत्र में मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में रक्षा बंधन को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व बताते हुए छात्राओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की ओर से भेजी गई राखी प्राप्त हुई और उनके आत्मीय स्नेह से उन्हें खुशी हुई। मुख्यमंत्री ने छात्राओं और उनके पूरे परिवार के सुखी, स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

विद्यालय परिवार ने जताया आभार

मुख्यमंत्री का पत्र मिलने के बाद विद्यालय की प्राचार्या ने सोशल मीडिया के माध्यम से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा छात्राओं की राखियों का मान रखना और उन्हें पत्र के माध्यम से प्रोत्साहित करना पूरे विद्यालय परिवार और गढ़वा जिले के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह संदेश छात्राओं के लिए विशेष प्रोत्साहन का काम करेगा और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Response