About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, March 25, 2026
JHARKHAND NEWS

हजारीबाग में मंगलवारी रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव करने वाले 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग के बरकट्ठा क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव की घटना
हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा बवाल
Share the post

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में बवाल मामला: पुलिस पर पथराव – 41 नामजद, 240 अज्ञात पर केस दर्ज, तय रूट छोड़ने पर भड़का था विवाद

रांची। हजारीबाग जिले के बरकट्ठा/गोरहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुईयो में 24 मार्च 2026 को रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान प्रशासन और पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिना अनुमति (लाइसेंस) के एक जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल कुछ लोग निर्धारित मार्ग से हटकर लेवड़ा जमुआ गांव की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात दण्डाधिकारी, बरकट्ठा के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने जुलूस को तय रूट पर चलने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन जुलूस में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस और प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को गंभीर होते देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। घटना से जुड़े वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। इस मामले में गोरहर थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 25 मार्च 2026 के तहत 41 नामजद और 240 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. उतीम महतो, पिता – कन्हाई महतो, निवासी – तुईयो, थाना – बरकट्ठा, जिला – हजारीबाग
  2. राजेश कुमार, पिता – केदार महतो, निवासी – तुईयो, थाना – बरकट्ठा, जिला – हजारीबाग

पुलिस की अपील

रामनवमी 2026 के अवसर पर हजारीबाग पुलिस ने आम नागरिकों से शांति, भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही, किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। साइबर थाना द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

Leave a Response