About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, March 25, 2026
JHARKHAND NEWS

झारखंड में बिजली महंगी: 1 अप्रैल से नई दरें लागू । 55 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा

बढ़े हुए बिजली बिल को देखकर चिंतित भारतीय दंपति, बिजली दर बढ़ोतरी का प्रतीकात्मक चित्र.
झारखंड में बिजली दर बढ़ने से उपभोक्ता परेशान, 1 अप्रैल से बढ़ेगा बिल
Share the post

रांची: झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू और कमर्शियल दोनों श्रेणी की बिजली दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

शहरी और ग्रामीण दरों में बढ़ोतरी

आयोग के निर्णय के अनुसार, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 55 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, जिससे अब उन्हें ₹6.85 की जगह ₹7.40 प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।
वहीं, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी के साथ दर ₹6.70 से बढ़कर ₹7.20 प्रति यूनिट हो गई है।

JBVNL के प्रस्ताव से कम बढ़ोतरी

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली दरों में 59% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सुनवाई के बाद आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केवल 6.12% वृद्धि को मंजूरी दी।

कमर्शियल उपभोक्ताओं पर भी असर
कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी दरों में इजाफा किया गया है।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में 5 किलोवाट से अधिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब ₹6.20 की जगह ₹6.70 प्रति यूनिट देना होगा।
  • शहरी क्षेत्रों में ऐसे उपभोक्ताओं के लिए दर ₹6.70 से बढ़कर ₹7.30 प्रति यूनिट कर दी गई है।

इसके अलावा, शहरी कमर्शियल प्रतिष्ठानों—जैसे मॉल, दुकानें और अस्पताल—के लिए नया टैरिफ तय करते हुए दर ₹8 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है।

नई बिजली दरों के प्रमुख बिंदु

  • कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में कोई बढ़ोतरी नहीं
  • ग्रीन एनर्जी टैरिफ के लिए ₹0.95 प्रति यूनिट की मंजूरी
  • 5 दिनों के भीतर बिल भुगतान करने पर 2% की छूट
  • रूफटॉप सोलर को बढ़ावा:
    • ग्रॉस मीटरिंग: ₹4.16 प्रति यूनिट
    • नेट मीटरिंग: ₹3.80 प्रति यूनिट
  • किसी भी उपभोक्ता से मीटर रेंट नहीं लिया जाएगा
  • प्रीपेड मीटर अपनाने पर 3% की छूट
  • प्रीपेड मीटर लगने के 1 महीने के भीतर सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस

डिस्ट्रिब्यूशन लॉस और ARR पर फैसला

नियामक आयोग ने JBVNL के वित्तीय दावों में कटौती करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹10,832.70 करोड़ के ARR को मंजूरी दी है। साथ ही, कंपनी के लिए 13% डिस्ट्रीब्यूशन लॉस को स्वीकृति दी गई है। नई दरों से राज्य के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा, हालांकि आयोग ने प्रस्तावित 59% वृद्धि के मुकाबले सीमित बढ़ोतरी कर राहत देने की कोशिश की है।

Leave a Response