About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, May 9, 2026
JHARKHAND NEWS

विधायक कल्पना सोरेन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान | Women Empowerment Trailblazer Award से नवाजी गईं

कल्पना सोरेन अंतरराष्ट्रीय मंच पर Women Empowerment Trailblazer Award लेते हुए, दिल्ली कार्यक्रम का दृश्य
झारखंड की शान
Share the post

रांची। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड को एक बार फिर वैश्विक पहचान मिली है। गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और नेतृत्व के लिए ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

यह सम्मान हर मंईयां का है

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कल्पना सोरेन ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह सम्मान झारखंड की हर महिला को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज व्यापार, खेल, विज्ञान, प्रशासन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

हाशिए की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

अपने संबोधन में उन्होंने समाज के हाशिए पर खड़ी महिलाओं की आवाज को मुख्यधारा में लाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं को अब केवल योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमिता और नेतृत्व के केंद्र में लाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

झारखंड की बेटियां बना रहीं वैश्विक पहचान

हालिया विदेश यात्रा का उल्लेख करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ रही झारखंड की छात्राओं का आत्मविश्वास और संघर्ष प्रेरणादायक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य की बेटियां अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।

समान अवसर और नेतृत्व पर जोर

उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का असली अर्थ तभी पूरा होगा, जब हर महिला को निष्पक्ष और समान अवसर मिलें। सिर्फ भागीदारी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व के अवसर भी बराबरी से उपलब्ध होने चाहिए।

कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद

इस कार्यक्रम में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, एनआईसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, पूर्व BRICS शेरपा संजय भट्टाचार्य, कोयला मंत्रालय की संयुक्त सचिव रुपिंदर बरार, अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, ब्रिक्स महिला बिजनेस एलायंस दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेबोगैंग जुलु और शिक्षाविद अमिता चौहान समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Response