About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 19, 2026
JHARKHAND NEWS

रांची में गैस आपूर्ति पर सख्त डीसी। समय पर होम डिलीवरी के निर्देश

रांची में गैस आपूर्ति को लेकर बैठक करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और संबंधित अधिकारी
रांची में गैस आपूर्ति पर सख्त हुए डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, समय पर होम डिलीवरी के निर्देश
Share the post

रांची। जिले में घरेलू गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों और वितरण व्यवस्था में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समय पर गैस आपूर्ति प्राथमिकता

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गैस कंपनियों और वितरकों को हर हाल में समयबद्ध एवं सुचारु होम डिलीवरी सुनिश्चित करने को कहा।

लंबित बुकिंग जल्द करें पूरा

बैठक में लंबित गैस बुकिंग और बैकलॉग को जल्द से जल्द खत्म करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने Indian Oil Corporation Limited (IOCL), Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) और Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के प्रतिनिधियों को आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के निर्देश दिए।

कार्यालयों में भीड़ से बचने की अपील

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं, खासकर Indane गैस उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग या डिलीवरी के लिए अनावश्यक रूप से एजेंसियों के कार्यालयों में भीड़ न लगाएं। उपभोक्ता होम डिलीवरी सुविधा का लाभ उठाएं।

आपातकाल में 5 लीटर सिलेंडर उपलब्ध

आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को HPCL और BPCL के 5 लीटर के छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना उपभोक्ता कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन और मिस्ड कॉल से करें बुकिंग

गैस कंपनियों ने बताया कि उपभोक्ता IVR, मिस्ड कॉल और ऑनलाइन/वेब माध्यम से आसानी से गैस बुकिंग कर सकते हैं। लोगों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

आवश्यक संस्थानों में आपूर्ति सामान्य

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों, मध्यान्ह भोजन योजना, अस्पतालों समेत अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर गैस आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

समन्वय से काम करने का निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “घरेलू गैस आमजन की बुनियादी जरूरत है। इसकी आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा स्वीकार्य नहीं है। सभी विभाग और एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर व बुंडू), विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, तेल कंपनियों के प्रतिनिधि और गैस एजेंसियों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Response