About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 19, 2026
JHARKHAND NEWS

Ram Navami Security: हजारीबाग में हाई सिक्योरिटी अलर्ट । DGP का ग्राउंड विजिट

हजारीबाग में रामनवमी से पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारी
हजारीबाग में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जुलूस रूट का किया निरीक्षण
Share the post

रांची। झारखंड में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है। इसी क्रम में राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने हजारीबाग पहुंचकर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे रूट का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करते हुए वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन कैमरे और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते सुनिश्चित करें।

आम लोगों से भी सहयोग की अपील

इस दौरान स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, जुलूस के समय निर्धारण और आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डीजीपी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की भी सलाह दी। रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस और प्रशासन के समन्वय से इस बार भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Response