About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, March 11, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत

सिविल सर्विस परीक्षा में 354वीं रैंक हासिल करने वाले राँची के इस्तियाक रहमान का राँची एयरपोर्ट पर स्वागत करते लोग
इस्तियाक रहमान का एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत
Share the post

रांची। सिविल सर्विस परीक्षा में 354वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन करने वाले रांची के डोरंडा स्थित मानिटोटोला, फिरदौस नगर निवासी इस्तियाक रहमान मंगलवार को हैदराबाद से रांची अपने घर लौटे। इस मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद अपने साथियों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने इस्तियाक रहमान का फूलों की माला और बुके देकर सम्मान किया। इस दौरान मौलाना आजाद कॉलेज के प्रोफेसर इल्यास माजिद, वार्ड 22 के पार्षद मो. असलम, नदीम इकबाल, सामाजिक कार्यकर्ता फरीद खान समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस्तियाक रहमान के स्वागत के मौके पर उनके माता, बहनें, जीजा अस्फाक आलम (गुड्डू सर), उनके दोनों भांजे-भांजी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उनकी सफलता की खुशी मनाई।

शहर के लिए गर्व की बात

इस अवसर पर फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि इस्तियाक रहमान की यह सफलता पूरे रांची शहर और समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। इस्तियाक रहमान की कामयाबी से शहर के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और अधिक छात्र सिविल सर्विस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगे आएंगे। वहीं, इस्तियाक रहमान ने स्वागत के लिए सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सफलता के पीछे परिवार, शिक्षकों और समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अगर वे ईमानदारी और लगातार मेहनत के साथ तैयारी करें तो सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा भी पास की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी लोग उनके घर पहुंचे, जहां इफ्तार का आयोजन किया गया। यह पल सभी के लिए बेहद यादगार रहा।

Leave a Response