About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 10, 2026
JHARKHAND NEWS

रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम

Jharkhand DGP Tadasha Mishra presiding over high-level meeting regarding Ranchi restaurant firing case
झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्र ने समीक्षा बैठक की और विशेष टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए
Share the post

रांची | झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित कुटियातू के ‘टीटॉस रेस्टोरेंट’ (Titos Restaurant) में हुई फायरिंग की घटना को झारखंड पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश: झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जांच की प्रगति की समीक्षा की गई। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि:

  • फायरिंग में शामिल अपराधियों की अविलंब पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  • तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध इनपुट के आधार पर छापेमारी तेज की जाए।
  • इस केस के लिए एक विशेष टीम (Special Team) गठित की जाए जो अपराधियों को दबोचने के लिए लगातार अभियान चलाएगी।

दहशत फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: बता दें कि पिछले दिनों टीटॉस रेस्टोरेंट में बेखौफ अपराधियों ने फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस तभी से सक्रिय है और संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारी: इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) मनोज कौशिक, रांची के एसएसपी राकेश रंजन, एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा, सिटी एसपी पारस राणा और एयरपोर्ट थाना प्रभारी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…

Leave a Response