रांची। राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर देह व्यापार चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। लालपुर, चुटिया समेत कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान देह व्यापार में शामिल 5 से अधिक लड़कियों और कुछ ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई ज्यादातर लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रैकेट चलाने वाली एक महिला सरगना को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह महिला पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी। उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह पहले जेल जा चुकी है। एसएसपी राकेश रंजन को पहले ही इस रैकेट की जानकारी मिल गई थी। सूचना थी कि दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों को गुप्त तरीके से होटलों और किराए के मकानों में रखकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जानकारी की पुष्टि होने के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और कार्रवाई की गई। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

add a comment
और खबरें पढ़ें
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर डीसी का आदेश बेअसर? कुछ स्कूलों ने सुबह कक्षाएं चलाने का लिया फैसला
रांची. चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर रांची उपायुक्त के आदेश के बावजूद कुछ निजी स्कूलों द्वारा कक्षाएं संचालित करने का निर्णय...
हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: 7,890 चापाकल, 500 बेड का अस्पताल और नई फैक्ट्री को मंजूरी
झारखंड विधानसभा की विशेष बैठक 25 और 26 नवंबर 2026 को बुलाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई रांची।...
रांची में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शाहिद को लगी गोली; शमशाद गिरफ्तार
रांची। राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र नयासराय इलाके में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से पटना जाने के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक...
रांची में जुटे 175 अधिकारी और विशेषज्ञ ! दिव्यांग बच्चों को मिलेगा परिवार का सहारा?
रांची। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और स्थायी परिवार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्रीय दत्तक...
रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध
रांची। राजधानी रांची में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। अब चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को ही...





