रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो बस्ती में सोमवार देर शाम हुई एक गोलीबारी में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना आपसी विवाद के दौरान हुई बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान अरशद अंसारी (25) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अरशद और आरोपी तौसीफ अंसारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो तेजी से बढ़ गया। इसी दौरान तौसीफ ने अरशद के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के अनुसार, यह हत्या जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मुख्य आरोपी तौसीफ अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद सीठियो बस्ती और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति है। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

add a comment
और खबरें पढ़ें
झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
रांची। झारखंड में संगठित अपराध, रंगदारी और लेवी वसूली के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी अंतरराष्ट्रीय...
रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार
रांची। झारखंड की राजधानी रांची और हजारीबाग में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ...
रांची में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शाहिद को लगी गोली; शमशाद गिरफ्तार
रांची। राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र नयासराय इलाके में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
वंदे भारत एक्सप्रेस में 1.72 करोड़ का सोना जब्त। नी-कैप में छिपाकर ले जा रहा था यात्री
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वंदे भारत एक्सप्रेस से सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। चारबाग...
9 अक्टूबर को JSCA में महामुकाबला, खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार
रांची। 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले...
Flydubai Flight Incident। कौन हैं कैप्टन Smit Machchhar? कॉकपिट में हमले के बावजूद बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय बड़ा संकट पैदा हो...





