About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi News

सीएम हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: पिता की तबियत खराब है | फ्लाइर ओवर उद्घाटन का डेट बढ़ाया जाए

Share the post

3 जुलाई 2025 को, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड की राजधानी रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) का उद्घाटन करेंगे। यह 4.1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर 558 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनवाया गया है।

आज, 3 जुलाई 2025 को, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड की राजधानी रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) का उद्घाटन करेंगे। यह 4.1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर 558 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनवाया गया है। उद्घाटन समारोह ओटीसी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें रक्षा राज्यमंत्री व रांची सांसद संजय सेठ, और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रातू रोड पर दशकों से लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह कॉरिडोर कचहरी चौक से ओटीसी मैदान तक फैला है, जिससे 45 मिनट का सफर अब मात्र 4-5 मिनट में पूरा हो सकेगा। फ्लाईओवर में रैंप बनाए गए हैं, जो रातू रोड, राजभवन, इटकी रोड, और आकाशवाणी केंद्र को जोड़ते हैं। इसके पिलरों पर झारखंड की सोहराई पेंटिंग्स बनाई गई हैं, जो स्थानीय संस्कृति को दर्शाती हैं।

गढ़वा फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे

इसके अलावा, गडकरी गढ़वा में संखा से खजुरी तक 22 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 1100 करोड़ रुपये है। यह सड़क झारखंड को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। उद्घाटन की तैयारियों के लिए रांची नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान, मैकेनिकल स्वीपिंग, और स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है। समारोह स्थल पर पेयजल, स्वच्छता, और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। हालांकि, फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर सियासत तेज है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है, जबकि बीजेपी ने इसका विरोध किया है।

उद्घाटन का डेट बढ़ाया जाये

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में पहले तो उन्होंने 3 जुलाई के कार्यक्रम (रातु रोड फ़्लाइओवर उद्घाटन और गढ़वा) के कार्यक्रम में निमंत्रण के लिए धन्यवाद कहा है। साथ ही यह भी बताया है कि पिता शिबू सोरेन की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वे दिल्ली में हैं, इसलिए शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने डेट बढ़ाने का आग्रह भी किया है।

Leave a Response