About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 14, 2026
weather news box bharat
Health

अगले 48 घंटों में मानसून के आने के लिए परिस्थियां अनुकूल | मौसम कार्यालय

Share the post

रांची में भीषण गर्मी व तेज धूप की तपिश

रांची। अगले 48 घंटों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए भारत के मौसम कार्यालय (आईएमडी) ने अनुकूल बताया है। आईएमडी ने तीन दिन पहले मानसून आगमन आने की भविष्यवाणी की थी। दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में सगभग 7 दिनों के मानक विचलन के साथ सेट होता है। आईएमडी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों, मध्य व पूर्वोत्तर की बंगाल खाड़ी व पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

राजधानी में आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सुबह से ही गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। दिन में गर्म हवाएं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। लेकिन रांची में गर्मी लोगों को सताएगी।  सुबह से लेकर दिन के तीन बजे तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप की तपिश परेशान करेगी। आज 12 बजे से तीन बजे तक पारा ऊपर जाएगा। 42 डिग्री तक तापमान जा सकता है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, रांची का तापमान एक बार फिर से 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है। जमशेदपुर और मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है।

7 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार

झारखंड के कई जिलों में 7 जून से बारिश होने के आसार है। इस बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों (जिलों) में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Response