+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, November 28, 2025
Latest Hindi NewsNews

पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही विधानसभा के चोचरो पार्क में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसकी सूचना मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश हजारीबाग पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अन्य कांग्रेसजनों के साथ घटनास्थल पर स्टीमर के माध्यम से पहुंचे और प्रशासन एवं संबंधित मैनेजमेंट के पदाधिकारी से बात कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने व नेहरू के प्रतिमा को पुनः लगाकर सुरक्षित व्यवस्था स्थापित करने के लिए कहा। इस दौरान हजारीबाग जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कोडरमा जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, हजारीबाग विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, बरही विधानसभा प्रत्याशी अरुण साहू, विनोद कुशवाहा, संजय कुमार, सुजीत नगवाल, दीपक गुप्ता व अन्य शामिल थे। बता दें कि तिलैया डैम का निर्माण 21 फरवरी, 1953 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय में हुआ था। डैम उनका ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था और उन्होंने ही इसका शिलान्यास और उद्घाटन किया था। निर्माण के लंबे समय बाद तक तिलैया डैम और इसके पास स्थित चेचरो पार्क लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था।

Leave a Response