About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Cricket

अंतर जिला अंडर-19 : प. सिंहभूम को 83 रनों से हराकर रांची बना चैंपियन

Share the post

शतक लगाने वाले नितिन मैन ऑफ द मैच

रांची। नितिन पांडेय के शानदार शतक व अमन कुमार, अमर्तिया चौधरी के शानदार अर्धशतक की बदौलत मेजबान रांची ने पश्चिम सिंहभूम को 83 रनों से हराकर जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 ( एलीट ग्रुप )क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। ओवल ग्राउंड में खेले गए इस मैच में रांची ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 330 रन बनाए। नितिन पांडेय ने 5 छक्के एवं 10 चौके की मदद से 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, अमन कुमार ने तीन छक्के एवं 6 चौके मदद से 89, अमर्तिया चौधरी ने छह छक्के व सात चौके की मदद से 86, अनमोल राज ने 30 एवं योगेश भास्कर ने 24 रन बनाए। पश्चिम सिंहभूम की ओर से गौरव सिंह ने 53 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में पश्चिम सिंहभूम की टीम ने 44.1 ओवर में सभी विकेट होकर 247 रन बनाए। रांची की ओर से विवेक सिंह ने 36 रन देकर चार तथा अमृत और योगेश भास्कर ने दो-दो विकेट लिए। रांची के नितिन पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार झा (आईजी, रांची ) ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, संयुक्त सचिव पीएन सिंह, राजू शर्मा, झारखंड अंडर- 19 चयन समिति के चैयरमेन सौरव तिवारी, मांधाता सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Response