About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

पाकुड़ की जनता भाजपा की नफरत की राजनीति को करारा जवाब देगी : कल्पना सोरेन

Share the post

भाजपा के लोग झारखंड में मंडरा रहें हैं, लेकिन मणिपुर नहीं गए

पाकुड़। झारखंड में होने वाले 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान को लेकर पाकुड़ पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। बड़े-बड़े नेता यहां आकर वोटर्स को साधने में लग गए हैं। कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी-आजसू गठबंधन व सपा के नेता उलटफेर करने की जुगत में लगे हुए हैं। लेकिन पाकुड़ में अभी तक लहर इंडिया गठबंधन का ही चल रहा है। यहां से कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम चुनावी मैदान में है। भोंपू का शोर बंद होने से एक दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने पाकुड़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमलावार दिखीं। उनके आने के बाद से पाकुड़ जिला कहा जा सकता है कि कांग्रेसमय हो गया है। कल्पना ने यहां के जनता में एक अलग उर्जा भर दी हैं। उन्होंने अपने भाषण के दौरान बरहरवा के स्टेडियम में कहा कि पाकुड़ की जनता भाजपा की नफरत की राजनीति को करारा जवाब देगी। उन्होंने आते ही जोहार, पाकुड़ कहा.. । कल्पना ने कहा कि आधी आबादी को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहें हैं। यह राशि अब एक हजार से 2500 होने वाली है। कल्पना सोरेन ने कहा पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने खुलकर भागीदारी निभाई है, जिससे यह साफ साबित होता है कि महागठबंधन सरकार की मंईयां सम्मान योजना और महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं के प्रति उनका विश्वास गहराया है। कल्पना सोरेन ने कहा माता बहनों को जो हम सम्मान दे रहे हैं उसको लेकर भाजपा के लोगों माननीय न्यायालय में पीआईएल दर्ज किया था, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया। इससे उनके मुंह में जोरदार तमाचा लगा है।

Leave a Response