About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeLatest Hindi News

हरियाणा : बीफ खाने के शक में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या | एक ही हालत गंभीर

Share the post

रांची। हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में गोमांस खाने के शक में एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने गौरक्षा दल के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी साबिर के रूप में हुई है। यह घटना 27 अगस्त की है। गोरक्षा दल के आरोपियों ने गोमांस खाने के शक में मजदूर को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल ने पीड़ित साबिर मलिक को खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने दुकान पर बुलाया और बाद में उसे बुरी तरह पीटा।

7 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को मीडिया कर्मियों को इस बड़ी वारदात की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चरखी दादरी जिले में 27 अगस्त को कुछ लोगों ने बीफ (गोमांस) खाने के संदेह में दो प्रवासी मजदूरों को घेरकर बुरी तरह से पीटा था। पिटाई से गंभीर रूप से घायल पश्चिम बंगाल के मूल निवासी साबिर मलिक की बाद में मौत हो गई है। जबकि गंभीर घायल उसके साथी असम निवासी असीरउद्दीन की हालत भी नाजुक है। इस मामले में जानलेवा हमले और हत्या के आरोपी गौरक्षा दल के पांच लोगों और उनके मददगार दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Response