About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Politics

10 मुसहर परिवार को 3-3 डिसमिल जमीन दी गई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज़मीन पट्टा का हुआ वितरण

Share the post

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू के नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड के नौडीहा पंचायत स्थित कोइरीपतरा गांव में 10 मुसहर परिवार के बीच आवासीय भूमि का पट्टा वितरण किया गया। सभी परिवारों को सरकार की ओर से 3-3 डिसमिल आवासीय भूमि बंदोबस्त की गई है। अब मुसहर परिवार आवंटित भूमि पर अपना घर बनाकर रह सकेंगे। साथ ही, घर बनाने के लिए सभी मुसहर परिवार को अंबेडकर आवास योजना से जल्द लाभान्वित किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व में भी जिले के लोगों को जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया गया था।

मुसहर परिवारों का आधार कार्ड भी बनेगा

वैसे मुसहर परिवार जिनका अबतक आधार कार्ड नहीं बना है, उनको चिन्हित करते हुए सभी का आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने सभी परिवार को सरकारी योजनाओं यथा सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि से लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश के आलोक में जिले के अन्य स्थानों में रह रहे मुसहर परिवारों को भी चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उपायुक्त, पलामू आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर मुसहर परिवारों को भूमि का पट्टा एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं से लगातार जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुसहर परिवारों को भूमि का पट्टा वितरित किया गया।

Leave a Response