+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, February 15, 2026
NewsPolitics

आज झामुमो के रामदास सोरेन मंत्री पद की शपथ लेंगे

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। चंपई सोरेन के हेमंत कैबिनेट से इस्तिफा देने के बाद कोल्हान से रामदास सोरेन आज यानी 30 अगस्त 2024 को मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में मंत्री का एक पद रिक्त हो गया था। सीएम हेमंत सोरेन ने कोल्हान को तरजीह देते हुए रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का फैसला लिया। रामदास सोरेन कोल्हान प्रमंडल के घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं।

आंदोलनकारी रहे हैं रामदास सोरेन

रामदास सोरेन मूल रूप से घाटशिला के तामपाड़ा के रहने वाले हैं। रामदास सोरेन झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। उनका चंपई सोरेन से बेहद करीबी संबंध रहा है। पिछले दिनों चंपई सोरेन की दिल्ली में हो रही गतिविधि के दौरान रामदास के भी बागी होने की अफवाह फैली थी।

Leave a Response