About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsSocial

दुर्गा पूजा | दीपावली | छठ समेत अन्य त्योहारों के दौरान हिंसा-उपद्रव या संगठित अपराध किसी भी हाल में स्वीकार्य नही : हेमंत सोरेन

Share the post

अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए

रांची। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहार राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हो इस निमित्त हर हाल में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की कोई हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध इत्यादि की घटनाओं को अबिलम्ब रोका जा सके, इसके लिए पुख्ता तैयारी रखें। अपराध को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी प्रशासनिक तैयारियां एक बेहतर प्लानिंग के साथ की जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान संजय ए लाटकर, आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा उपस्थित थे।

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में छोटे-छोटे कस्बों में भी पर्व- त्योहारों को बहुत उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली की समस्या उत्पन्न न हो इसकी पूरी तैयारी रखी जाए। निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग एक बेहतर बैकअप प्लान शीघ्र तैयार करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आगामी 4 माह विभिन्न पर्व-त्योहारों का समय है, अधिकारी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त एवं सुदृढ़ करने पर बल दें। पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली कटने के क्रम में कई बार दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति को लेकर बेहतर बैकअप प्लान तैयार रखी जाए।

संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि फेस्टिवल के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते। विशेष कर पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। गतिविधियों की निगरानी के लिए पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखें। यदि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रम फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें।

असामाजिक तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रखे

हेमंत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर सख्ती से कार्रवाई करें। अफवाह फैलाने एवं कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर चौकसी बरतते हुए उनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान तेज गति से गाड़ी चलाने वालों पर भी प्रशासन लगाम लगाए।

Leave a Response