+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
CrimeLatest Hindi NewsNews

रांची में फिर हत्या : स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए। बिना पुलिस के खौफ खाए हर दिन बड़ी घटना को अंजाम देकर दहशत फैला रहे। शुक्रवार को ही दिन दहाड़े एक अधिवक्ता गोपाल कृष्ण को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। वहीं, स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या की गई। अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया। अनुपम को अपराधियों ने दो गोली मारी। अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही रांची पुलिस में हड़कंप मच गया है। स्पेशल ब्रांच के आईजी डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या कर दी गई।

खूंटी जिले के रहने वाले थे

मिली जानकारी के अनुसार अनुपम अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे। रात करीब 2 बजे अनुपम अपनी बाइक से निकले, जबकि उनके बाकी दोस्त कार से चले गए। इसी दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी। बीआईटी सिंदरी से 2014 में बीटेक करने वाले अनुपम रांची के खूंटी जिले के रहने वाले थे। अनुपम झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित थे। बीआईटी सिंदरी से बीटेक करने के बाद अनुपम 2018 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे.

Leave a Response