About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

आज से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र : सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम | पक्ष-विपक्ष भी तैयार

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

29 जुलाई कोअनुपूरक बजट पेश किया जाएगा

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह मानसून सत्र 2 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 6 कार्य दिवस होंगे। 29 जुलाई को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सत्र को सुचारू रुप से चलाने को लेकर गुरुवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधान सभा स्थित स्पीकर कक्ष में बैठक हुई। इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक विनोद सिंह, विधायक लम्बोदर महतो उपस्थित रहे। बीजेपी के विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 27 और 28 जुलाई को सत्र नहीं चलेगा। 29 जुलाई कोअनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 30 जुलाई को झारखंड विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। 31 जुलाई को प्रश्न काल और राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 2 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा।

आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर बैरिकेडिंग

सत्र को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा सत्र के दौरान सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सहायक पुलिस और पारा शिक्षकों के आंदोलन को देखते हुए विधानसभा की ओर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर के चारों ओर चार लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है. 1000 जवानों के साथ 15 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा पर नजर रखेंगे।

Leave a Response