About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, October 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने आजसू का दामन छोड़ा

Share the post

रांची। झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आजसू को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले ही पाकुड़ के पूर्व विधायक ने आजसू का दामन छोड़ दिया है। अकील अख्तर आजसू के केंद्रीय सचिव थे। चुनाव के एलान से पहले अकील अख्तर ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पाकृड़ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके अकील अख्तर दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अकील अख्तर ने बातचीत में कहा कि मैने आजसू पार्टी छोड़ दी है, इसकी जानकारी पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को दे दी है। बता दें कि 2019 विधानसभा चुनाव से पहले अकील अख्तर ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में आजसू पार्टी की सदस्यता ली थी। आजसू ने उन्हे चुनाव मैदान में भी उतारा था लेकिन कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम के हाथों को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अकील 2009 में पाकुड़ से जेएमएम के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होने इस सीट पर दर्ज की थी। 2014 में जेएमएम ने उन्हे फिर उम्मीदवार बनाया था, लेकिन आलमगीर आलम ने उन्हे चुनाव में मात दे दी थी। 2019 के चुनाव में गठबंधन के तहत पाकुड़ की सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी तो अकील अख्तर ने आजसू का दामन थाम लिया था। अब आजसू से इस्तीफा देने के बाद वो बहुत जल्द दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते है।

Leave a Response