+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Latest Hindi NewsNewsPoliticsWorld

ब्रिटेन चुनाव में सुनक की नहीं चली | लेबर पार्टी की सरकार बनेगी | कीर स्टार्मर अगले पीएम होंगे

international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Share the post

रांची। ब्रिटेन के आम चुनाव में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब ब्रिटेन में कीर स्टार्मर अगले पीएम होंगे। 650 में से अबतक लेबर पार्टी को 341 सीटें मिल चुकी हैं। सरकार बनाने के लिए संसद में 326 सीटों की जरूरत होती है। वहीं भारतीय मूल के ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक सिर्फ 108 सीटें मिल पाई हैं। लेबर पार्टी के लीडर सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। नतीजे सामने आने के बाद हार मानते हुए सुनक ने अपनी कंजर्वेटिव पार्ट से माफी मांगी। उन्होंने स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई भी दी। इससे पहले सुनक ने अपनी सीट रिचमंड और नॉर्थेलर्टन से जीत दर्ज की। वहीं, लेबर पार्टी से PM पद के कैंडिडेट कीर स्टार्मर भी लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत चुके हैं। ब्रिटेन में 4 जुलाई को सुबह 7 बजे 40 हजार पोलिंग सेंटर्स पर वोटिंग शुरू हुई थी।

Leave a Response