About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव के सबसे बड़े चेहरों की देखें स्थिति | मोदी-राहुल बड़ी जीत की ओर | स्मृति ईरानी 1 लाख से ज्यादा वोट से पीछे

Share the post

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 की गिनती जारी है। इंडिया अलाइंस ने एग्जिट पोल के आंकड़े से बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। बीजेपी को हर जगह नुकसान की उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए बीजेपी की निंद उड़ा दी है। अब सरकार बनाने को लेकर जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। छोटे-छोटे पार्टियों से बीजेपी व कांग्रेस ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच चुनाव के सबसे बड़े चेहरों में कौन जीत रहा व कौन हार रहा यह बड़ा ही दिलचल्प पहलू है। उत्तर प्रदेश ने इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि इसी प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र से कई दिग्गजों की हार व जीत भी होने वाली है। भारत निर्वाचन के अनुसार अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल से लगभग 139450 वोट से पीछे चल रही हैं। यानी कहा जा सकता है की स्मृति ईरानी अब हार की कगार पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर किशोरी लाल को खड़ा करके सबको चौंका दिया था। अब बात करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। वाराणासी से चुनाव लड़ रहे मोदी ने कांग्रेस के अजय राय से 152355 वोट से आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआती रुझानों में अजय राय ने बढ़त बनाई थी। लेकिन मोदी ने कमबैक करते हुए फिर अपनी बढ़त बना ली।

राहुल गांधी 3 लाख से ज्यादा वोट से आगे

कांग्रेस के सबसे बड़े स्टार प्रचारक राहुल गांधी इस बार यूपी के रायबरेली से चुनाव लड़कर सबको चौंका दिया था। माना ये जा रहा था की राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आखिरी समय में राहुल ने रायबरेली से चुनाव लड़ा। राहुल बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से 3 लाख 88 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। यानी इस सीट पर राहुल ने अपना डंका बजा दिया है। वहीं, सुलतानपुर से बीजेपी की मेनका संजय गांधी पीछे चल रही हैं। एसपी के रामभूल निशाद 38 हजार से ज्यादा वोट से मेनका से आगे चल रहे हैं।

अखिलेश यादव व डिंपल यादव जीत की ओर

उत्तर प्रदेश में इसबार एसपी के मुखिया अखिलेश यादव ने कमाल कर दिया है। यहां अखिलेश व राहुल गांधी की जोड़ी पूरी तरह से हिट रही है। एनडीए से ज्यादा सीटों पर इंडिया गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से बीजेपी के सौब्रकत पाठक से 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी सीट से बीजेपी के जयवीर यादव पर 2 लाख वोट से ज्यादा पर बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं, मथुरा सीट से बीजेपी की हेमा मालिनी कांग्रेस के मुकेश पर 2.50 लाख वोट की बढ़त बना ली हैं।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हार के कगार पर

भोजपुरी स्टार व भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हार की कगार पर पहुंच गए है। समाजवादी पार्टी के ध्रमेंद्र यादव ने निरहुआ पर 124835 वोट की बढ़त बना ली है। यानी इस सीट पर निरहुआ का कोई ‘एक्शन’ नहीं चला है। वहीं, गोरखपुर से बीजेपी के रवि किशन एसपी की काजल निशाद पर 92 हजार वोट से आगे हैं। मेरठ के बीजेपी के अरुण गोविल एसपी की सुनीता वर्मा से 9 हजार वोट से आगे चल रहे।

Leave a Response