+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, March 20, 2026
Sport

सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 2024 : मोरहाबादी एक्सप्रेस व नाइन बुलेट कव्वाली की टीम जीती

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मोरहाबादी एक्सप्रेस, नाइन बुलेट कव्वाली की टीम जीती। प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मोरहाबादी एक्सप्रेस ने मोरहाबादी एफसी को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मिनट में विवेक मुंडा व 57वें मिनट में बितेश तिर्की ने गोल मारा। दूसरा मैच हटिया ब्वॉयज व एकंबा का 2-2 के ड्रा पर समाप्त हुआ। एकंबा की ओर से 17वें व 69वें मिनट में विक्की टोप्पो ने गोल मारा। वहीं, हटिया ब्वॉयज की ओर से 22वें मिनट में सोनू व 35वें मिनट में संदीप ने गोल किया। स्टेडियम ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में नाइन बुलेट कव्वाली ने ब्रांबे को 2-0 से हराया। 24वें मिनट में रॉकी लकड़ा व 40वें मिनट में करण ने गोल किया। दूसरा मुकाबला दुबलिया व बांधगाड़ी एफसी का 1-1 से ड्रा रहा। बांधगाड़ी की ओर से 17वें मिनट में एथेल बिड़ी व दुबलिया की तरफ से 47वें मिनट में देवा सिंह ने गोल मारा।

1 जून के मुकाबले

प्रैक्टिस ग्राउंड : कोकर बनाम आदर्श (2.30 बजे से), मेकॉन बनाम नामकुम (3.45 बजे से)

स्टेडियम ग्राउंड : जेएसएसपीएस बनाम ब्लैक टाइगर (2.30 बजे से), स्पोर्टिंग यूनियन बनाम कांके (3.45 बजे से)

Leave a Response