About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

रेडिसन ब्लू होटल के सामने देर रात बार में घुसकर डीजे चलाने वाले संदीप की ऑटोमेटिक राइफल से गोली मारकर हत्या

Share the post

रांची। रांची में एक बार फिर अपराधियों ने दहशत फैलाया है। बार मे हत्या से पूरे राजधानी मे सनसनी फैल गई है। यह घटना रविवार देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने एक्स्ट्रीम बार में घटी। डीजे बजाने वाले संदीप प्रमाणीक की ऑटोमेटिक राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात के करीब एक बजे अपराधी बार में घुसे आैर डीजे बजाने वाले संदीप के सीने में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चुटिया थाना की पुलिस पहुंची और घायल युवक को रिम्स ले गए। लेकिन रिम्स में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि बार बंद होने के बाद चार पांच युवक वहां पहुंचे। युवकों ने बार के कर्मचारियों से शराब मांगी व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि बार बंद हो चुका है. इसी बात को लेकर बार के कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हुई। इसी दौरान युवक ने ऑटोमेटिक मशीन से डीजे चलाने वाले कर्मी संदीप की छाती में सामने से गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकले। बार के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी। सोमवार की सुबह एसएसपी, सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बार के कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

लड़कियों से छेड़खानी फिर हत्या

रांची जब देर रात नींद की आगोश में सो रही थी, ठीक उसी वक्त चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार मे डीजे की धुन पर नाचते लोगों के बीच विवाद हुआ। लेकिन इस विवाद में डीजे संदीप की हत्या कर दी गई। एक्सट्रीम बार के शीशे पर गोलियों के निशान और फर्श पर पड़े खून निशान गवाह है। देर रात किए गए तांडव के बाद डीजे की हत्या की। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शराब के नशे में कुछ युवक युवतियां डीजे की धुंन पर झूम रहे थे। इसी बीच शराब का नशा इस कदर चढ़ा की बदमाशों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। फिर क्या था छेड़खानी के मामले ने एक विवाद की शक्ल ले ली, जिसके बाद मारपीट हुई है। बार मे मौजूद बॉउन्सर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को खूब पीटा और बार से निकाल दिया।

घर जा रहे संदीप को मारी गोली
इस मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि बार मे देर रात बाउंसर के साथ मारपीट हुई थी। बार से निकाले जाने के बाद सभी कहीं गए और फिर एक शख्स ऑटोमेटिक हथियार लेकर वापस उसी बार में पहुंचा। सीढ़ियों के पास डीजे संदीप प्रमाणिक बार बंद कर वापस अपने घर की तरफ जाने के लिए निकल ही रहा था कि हथियार से लैस शख्स वहां पहुंचा और बाउंसर के द्वारा पीटे जाने के का डीजे से बदला ले लिया। जानकारी के मुताबिक ऑटोमेटिक हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।

फर्श पर पड़े खोखे को भी उठाया

बार संचालक विशाल सिंह ने बताया की रात 11 के आसपास बार के अंदर मारपीट हुई थी। जिस पर बार में मौजूद बाउंसर ने मारपीट कर रहे लोगों को बाहर निकाल दिया था। लेकिन अचानक से देर रात तकरीबन 1 बजे एक शख्स ऑटोमेटिक राइफल लेकर मौके पर पहुंचता है सबसे पहले डीजे की गोली मारकर हत्या करता है। फिर बाहर आकर 15 मिनट तक फायरिंग करता रहता है। सबसे चौंकाने वाले तथ्य तब सामने आए जब एक-एक फायरिंग किए जाने के बाद वह फर्श पर पड़े खोखे को भी उठाता जाता है।

Leave a Response