About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड में 65.40 प्रतिशत मतदान | जमशेदपुर में सबसे अधिक 67.68 | रांची में सबसे कम 65.36 प्रतिशत वोटिंग

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

– गिरिडीह और धनबाद में महिलाएं आगे, रांची जमशेदपुर में पुरुषों ने मारी बाजी

– सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सील

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड में छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65.40 रहा है। यह बातें उन्होंने रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता में कही। मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किए जा चुके हैं। स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है। उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 67.87 और महिला मतदाताओं ने 67.49 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं से 0.38 फीसदी अधिक मतदान किया है।

गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदान

रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.53 और महिला मतदाताओं ने 65.20 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं ने 0.33 फीसदी अधिक मतदान किया है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.00 और महिला मतदाताओं ने 69.60 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 4.60 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है।

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां भी पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 61.82 और महिला मतदाताओं ने 62.33 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 0.51 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 129 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गई है।

Leave a Response