About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

आज उलगुलान न्याय महारैली : 3.30 बजे मंच साझा करेंगे राहुल गांधी | देश के कई बड़े नेता हुंकार भरेंगे

Share the post

रांची। I.N.D.I.A एलाइंस की ओर से 21 अप्रैल (रविवार) को उलगुलान न्याय महारैली को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में बनाए गए भव्य आयोजन स्थल का जायजा लिया। साथी ही सारी तैयारियों के बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान मंत्री बसंत सोरेन भी शामिल रहे। इस रैली में देशभर के बड़े-बड़े नेता शामिल होंगे। झारखंड में इस रैली से लोकसभा चुनाव 2024 में कितना असर अड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इस रैली से जरूर महागठबंधन को फायदा मिलेगा। महारैली धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व सांसद राहुल गांधी दिन के 3.30 बजे मंच साझा करेंगे। राहुल गांधी के रांची आने को लेकर कांग्रेस के नेताओं में भारी उत्साह है।

सीएम ने कहा-महाजुटान भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा

विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग एवं इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत हजारों करोड़ की संगठित लूट ने भाजपा के चेहरे से शराफत का नकाब उतार फेंका है। केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ देश भर के नेताओं का यह महाजुटान भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त बाबू की गिरफ्तारी के खिलाफ चल रही झामुमो की “न्याय यात्रा” का भी समापन होगा, जिसके बाद हम अपनी लड़ाई को जनता की अदालत में लेकर जायेंगे।

ये राष्ट्रीय नेता आएंगे

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के सीएम भगवंत मान, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नासिर, शरद पवार, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, तेजस्वि यादव, सीताराम येचुरी, फारुख अब्दुल्लाह, टीएमसी के डेरेक ओब्रायन सहित कई नेता हुंकार भरेंगे। इसके अलावा झारखंड से इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे 14 में से 13 उम्मीदवार भी शामिल रहेंगे। क्योंकि एक सीट जमशेदपुर के लिए अभी उम्मीदवार फाइनल नहीं हुआ है। पूरे रांची शहर को पोस्टर व बैनर से पाट दिया गया है। आप जिधर भी जाएंगे तो रास्तों में सिर्फ उलगुलान रैली ही दिखेगा।

जर्मन हैंगर पंडाल, गर्मी से मिलेगी राहत

रैली में लाखों की भीड़ होने का दावा गठबंधन दल के नेताओं ने की है। इसको लेकर तैयारी भी देखने को मिली। प्रभात तारा मैदान का पूरी तरह से नक्शा ही बदल गया है। भव्य जर्मन हैंगर पंडाल बनाया गया। रांची में पड़ रहे भीषण गर्मी को लेकर इस तरह का पंडाल बनाया गया है। ताकि जो रैली में अपने नेताओं का भाषण सुनने आए तो उन्हें पंडाल के अंदर गर्मी का एहसास नहीं हो। पंडाल के अंदर लगभग 40 एलईडी स्क्रीन 8/12 का लगाया गया है। कोलकाता के साउंड सिस्टम से नेता गरजेंगे। जगह-जगह पानी का भी इंतजाम किया गया है। ताकि किसी तरह की कोई परेशानी कार्यकर्ताओं को न हो। तीन भव्य स्टेज बनाया गया है। एक स्टेज में सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के नेता रहेंगे। दूसरे स्टेज में मंत्री, सांसद व विधायक। तीसरे स्टेज में इंडिया गठबंधन दल के बड़े-बड़े नेता बैठेंगे।

Leave a Response