About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsLifeNews

गर्लफ्रेंड ने अपने आशिक के साथ मिलकर झारखंड के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत की हत्या की थी | बोरे में बंद लाश हजारीबाग से बरामद की गई

Share the post

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

रांची। जमशेदपुर के 38 वर्षीय इंटरनेशनल पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा की हजारीबाग में हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा शनिवार को तब हुआ जब उनकी बोरे में बंद लाश हजारीबाग के छड़वा डैम के किनारे पुल के पास कीचड़ से बरामद की गई। इस घटना को उसकी प्रेमिका रही हजारीबाग के न्यू एरिया निवासी काजल सिन्हा ने अपने नए आशिक रौनक कुमार के सहयोग से अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी

मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार सिन्हा 11 मार्च 2024 से लापता था। प्रशांत के परिजनों ने बिरसा नगर जमशेदपुर थाना में 13 मार्च को गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। प्रशांत की मां ने अपहरण का आवेदन देकर 22 मार्च को प्राथमिकी संख्या 30/24 धारा 364 (ए ) के तहत दर्ज करायी थी। मामला दर्ज करने के बाद बिरसा नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी क्रम में टेक्निकल सेल और परिजनों से पूछताछ के दौरान बिरसानगर पुलिस को सुराग मिला।

गला दबाकर हत्या की गई

काजल सिन्हा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रशांत के साथ वर्ष 2019 से उसकी दोस्ती थी। काजल ने पुलिस को यह बताया कि प्रशांत उसे काफी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था और दोस्ती तोड़ लेने पर अंतरंग फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे तंग आकर उसे 11 मार्च को जमेशदपुर से बहला-फुसलाकर हजारीबाग शहर के शहीद निर्मल महतो पार्क के पास लाई थी। जहां पहले से मौजूद दोस्त रौनक के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसी रात में एक स्कूटी से प्लास्टिक की बोरी में शव को बांधकर बीच में रखकर दोनों छड़वा डैम गए और शव को ठिकाना लगा दिया।

थाईलैंड में भारत की ओर से खेला था प्रशांत

बता दें कि प्रशांत सेरेबल पाल्सी नाम की एक तंत्रिका की बीमारी से ग्रसित थे।फिर भी वे एक उम्दा पारा बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में अपना कमाल दिखाया था। मृतक प्रशांत सिन्हा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी था। वह वर्ष 2023 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खेल में शामिल हुआ था और भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Leave a Response