About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
News

बड़ी खबर : JSSC मामले में विधानसभा के अवर सचिव सहित 3 गिरफ्तार

Share the post

रांची ! जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में विधानसभा के अवर सचिव सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दर्जनों लोग पुलिस के रडार पर हैं. SIT की छापेमारी में मिले एडमिट कार्ड सहित ब्लैक चेक भी बरामद हुए हैं. जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर 4 टीम बनाई गई है. इसमें 3 आईपीएस सहित कई डीएसपी व इंस्पेक्टर टीम में शामिल हैं. मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है. रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पेपर लीक मामले में कार्रवाई लगातार जारी है. मामले में झारखंड विधानसभा के अफसर की भूमिका सामने आई है, उसके खिलाफ कई सबूत भी पुलिस को हासिल हुए हैं. फिलहाल पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी अभी भी जारी है. पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है.



Leave a Response