About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CricketNews

देखें स्पेशल रिपोर्ट : 25 साल पहले DHONI के साथ टेनिस क्रिकेट खेलें क्रिकेटर फिर उतरेंगे ग्राउंड में

Share the post

नोट: इस खबर का वीडियो हमारे NEWS BOX BHARAT के youtube channel में देखें व लेटेस्ट खबरों के लिए सबस्क्राइब करें

रांची। महेंद्र सिंह धोनी नाम ही काफी है पहचान बताने के लिए। क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम इस रांची के क्रिकेटर ने हासिल की। कैप्टन कूल की हर जानकारी को लोग बड़े ही उत्साह के साथ पढ़ते व वीडियो में देखते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धौनी का क्रेज लोगों के बीच सर चढ़कर बोलता है। लेकिन NEWS BOX BHARAT आपको ऐसी जानकारी दे रहा है जो शयद की किसी को पता होगा। रांची के लोगों को पता हो सकता है लेकिन देश व दुनिया के लोगों को नहीं। वेटरन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 साल के बाद कई नामी गिरामी क्रिकेटर 24 दिसंबर 2023 को डोरंडा के उर्स ग्राउंड में खेलेंगे, जो धौनी के साथ लंबे समय तक टेनिस बॉल क्रिकेट में अपना जलवा दिखा चुके हैं। ये सभी क्रिकेटर अल फतह क्रिकेट टीम से खेलते नजर आएंगे।

अल फतह से खेल चुके हैं धौनी

अल फतह क्रिकेट क्लब रांची से धौनी लंबे समय तक टेनिस बॉल क्रिकेट खेलें। यह क्लब टेनिस क्रिकेट में एक समय में देश के सर्वश्रेष्ठ टीम में आती थी। इस टीम से रांची के कई क्रिकेटर खेलें, जो बाद में जाकर स्टार भी बनें। धाैनी का भी नाम इसमें शामिल है। स्वर्गीय संतोष लाल उर्फ बंटी, शाकिब, अनीस, शब्बीर हुसैन (रणजी खेल चुके हैं), अखौरी, बड़ा रुस्तम, छोटा रुस्तम, बेलाल, फरीद, संजय, आसिफ नईम, नीरज सिंह आदि क्रिकेटरों ने इस टीम से खेल चुके हैं। शब्बीर स्कूल क्रिकेट में धौनी के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड भी बनाए थे, जो लिमका बुक में दर्ज था। हाल में यह रिकॉर्ड रांची में ही टूट गया। जेवीएम श्यामली स्कूल की ओर से धोनी व शब्बीर लंबे समय तक क्रिकेट खेलें। साथ ही सीसीएल में भी खेलें। अब फिर यह क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे।

2001 तक टेनिस क्रिकेट खेलें धौनी

इंडिया-ए खेलने के बाद धौनी जब रांची आए तो एजी कॉलोनी ग्राउंड डोरंडा में टेनिस क्रिकेट खेलने वर्ष 2001 में उतरे। यह टेनिस क्रिकेट में धौनी का आखिरी मैच था। इसके बाद धौनी टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं खेलें। धौनी 1994 से टेनिस क्रिकेट खेलने की शुरुआत किए थे। रांची का शायद ही कोई ऐसा ग्राउंड होगा जहां धौनी ने टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं खेला हो।

Leave a Response