+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
News

धनबाद की 62 वर्षीय हज़्ज़न का मदीना में निधन

Share the post

रांची। धनबाद की हज़्ज़न फ़िरोज़ा खातून (JRF-929-4-0) का गुरुवार तड़के 4 बजे मदीना स्थित अलहयात हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष की थी। फतेपुर भद्रिचाक, छोटानागरी, धनबाद की रहनेवाली फ़िरोज़ा खातून की तबीयत 4 जून से बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें मस्जिदे कुबा के समीप स्थित अलहयात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पति मो मंसूर आलम के साथ हजयात्रा पर आयीं थी। मृतिका का पुत्र दुबई से शुक्रवार सुबह मदीना पहुंचेगा। मरहुमा को जुमा के दिन बाद नमाज़-ए-अस्र जन्नतुल बकीह कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा। मंसूर आलम के 40 वर्षीय भाई का भी गुरुवार को धनबाद में निधन हो गया।घर में दोहरा मातम छात्रों वह गत कई महीने से अस्पताल में इलाजरत थे। यह जानकारी शाहनवाज कुरैशी, खादिमुल हुज्जाज (मदीना, सऊदी अरब) ने।

Leave a Response