About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 20, 2026
Sport

विधायक के बेटे ने माउंट एवरेस्ट में 26,657 फीट के बालकनी तक का सफर पूरा किया

लंबोदर महतो के बेटे शशि 8000 मीटर से ऊपर चढ़ाई करने वाले झारखंड के आठवें पर्वतारोही बने

Share the post

रांची। गोमिया विधानसभा के विधायक डॉ लंबोदर महतो के सुपुत्र शशि शेखर माउंट एवरेस्ट फतह करके सोमवार को पेटरवार पहुंचे। शशि शेखर का मोहल्ले के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। शशि शेखर ने माउंट एवरेस्ट में 8430 मीटर (26,657 फीट) स्थित बालकनी तक का सफर पूरा किया। खराब मौसम व वेदर विंडो कम होने की वजह से और बढ़ती ट्रैफिक व स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें शिखर के आखिरी पड़ाव से कुछ पहले वापस लौटना पड़ा। 8430 मीटर (26,657 फीट) तक का सफर वो पूरा कर चुके थे, जिसके बाद उन्हें सिर्फ साउथ समिट, हिलेरी स्टेप और शिखर तक का सफर तय करना था। शशि शेखर झारखंड से 8000 मीटर से ऊपर एवरेस्ट समिट अटेम्पट लेनेवाले सातवें और 8000 मीटर से ऊपर चढ़ाई करनेवाले झारखंड के आठवें पर्वतारोही बने। शशि अपने अभियान की शुरुआत 9 अप्रैल को किया और 17 मई को वो माउंट एवरेस्ट में 8430 मीटर तक का सफर पूरा किया। शशि ने कहा कि इतनी ऊचाई तक जाना मेरे लिए बड़ी बात है।

Leave a Response