About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
Sport

महिला हॉकी इंडिया लीग : सूरमा हॉकी क्लब ने ओडिशा वॉरियर्स को 2-1 से हराया

Share the post

कप्तान सलीमा टेटे की टीम की लगातार दूसरी जीत

रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के चौथे दिन सूरमा हॉकी क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। सलीमा टेटे की कप्तानी में सूरमा की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल कर लिए हैं। अंक तालिका में सूरमा की टीम नंबर वन पर है। दूसरे नंबर पर ओडिशा, तीसरे नंबर पर बंगाल व चौथे नंबर पर दिल्ली की टीम है। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में सूरमा हॉकी क्लब ने ओडिशा वॉरियर्स को 2-1 से हराया। छठे मिनट में सूरमा की ओर से हिना बानो ने पहला गोल किया। वहीं, 47वें मिनट में सोनम ने आखिरी क्वार्टर में बढ़त को दोगुना किया। ओडिशा वॉरियर्स के लिए फ्रेके मोएस (57वें मिनट) ने गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन उनकी टीम हार को टाल नहीं सकी। ओडिशा वॉरियर्स ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक तरीके से की। बलजीत कौर ने विपक्षी सर्कल में घुसते हुए सूरमा की गोलकीपर सविता को चुनौती दी। लेकिन जल्द ही सूरमा ने बाएं विंग से अजमीना कुजुर की मदद से पलटवार किया और हिना बानो ने जोसलिन बार्ट्रम को चकमा देकर मैच का पहला गोल किया। इसके तुरंत बाद, वॉरियर्स की साक्षी राणा ने एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन ईशिका चौधरी गोल करने में असफल रहीं।

सलीमा टेटे और सोनम ने शानदार खेल दिखाया

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। सूरमा ने कई मौके बनाए लेकिन गोल करने में चूक हुई। छह मिनट शेष रहते वॉरियर्स की ओर से फ्रेके ने पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन क्लेयर कॉलविल सविता और उनकी डिफेंस को भेद नहीं सकीं। फ्रेके ने दाहिनी विंग से लगातार दबाव बनाया। लेकिन सूरमा की रक्षापंक्ति ने उन्हें गोल करने से रोक दिया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में सूरमा की सलीमा टेटे और सोनम ने शानदार खेल दिखाया। सलीमा ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन पेनी स्क्विब के शॉट को गोल में नहीं बदल सकीं। सलीमा ने दाहिनी विंग से एक और प्रयास किया। लेकिन सर्कल में साथी खिलाड़ी को पास नहीं दे पाईं। दूसरी ओर फ्रेके मोएस ने अपनी टीम के लिए लगातार मौके बनाए। चौथे और अंतिम क्वार्टर में वॉरियर्स ने बराबरी की कोशिशें तेज कर दीं। हालांकि, सूरमा की शार्लेट एंगलबर्ट ने दाहिनी विंग से सोनम को पास दिया और उन्होंने शानदार गोल कर सूरमा को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीन मिनट शेष रहते फ्रेके मोएस ने तेज रिवर्स शॉट मारकर वॉरियर्स के लिए एक गोल किया। हालांकि, सूरमा ने अपने एक गोल की बढ़त को कायम रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Leave a Response