About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Sport

महिला हॉकी इंडिया लीग : कैथरीन के गोल से बंगाल टाइगर्स ने जीत का स्वाद चखा

Share the post

रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के तीसरे दिन शाची राढ़ बंगाल टाइगर्स की टीम ने जीत का स्वाद चख लिया। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बंगाल की टीम ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 1-0 से हराया। एक मात्र गोल खेल के दूसरे क्वार्टर के 23वें मिनट में कैथरीन मोलन ने दागा। बंगाल की टीम ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की। वहीं, दिल्ली की टीम अपने दो मैचों में जीत का खाता नहीं खोल सकी है। इस जीत से बंगाल की टीम को तीन अंक हासिल हुए। खेल की शुरुआत में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। टाइगर्स ने सबसे पहले सर्कल एंट्री की, लेकिन दिल्ली एसजी पाइपर्स की दीपिका ने तुरंत जवाब दिया और गेंद को लेकर एम्मा पुव्रेज को सर्कल में पास दिया, लेकिन यह पास इंटरसेप्ट हो गया। पहले क्वार्टर के आखिरी 5 मिनट में पाइपर्स ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन दीपिका के प्रयासों को ग्रेस ओ’हैनलन ने रोक दिया। वहीं, क्वार्टर के अंतिम मिनट में टाइगर्स को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।

दूसरे क्वार्टर में हुआ गोल

दूसरे क्वार्टर में दिल्ली एसजी पाइपर्स ने पहल की और शुरूआती मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन स्टेफनी डी ग्रूफ का शॉट ग्रेस ओ’हैनलन ने एक बार फिर रोक दिया। पाइपर्स ने लगातार आक्रमण जारी रखा, लेकिन दीपिका और प्रीति दुबे के शॉट्स को भी टाइगर्स की रक्षापंक्ति ने विफल कर दिया। खेल के 23वें मिनट में टाइगर्स ने एक काउंटर अटैक किया, जहां कैथरीन मोलन ने गेंद को तेजी से आगे बढ़ाते हुए एलोडी पिकार्ड के ऊपर से उठाकर शानदार गोल कर दिया। इसके बाद, पाइपर्स ने बराबरी के लिए जोर लगाया, लेकिन टाइगर्स ने अपनी 1-0 की बढ़त को बरकरार रखा।

Leave a Response