About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

सभी 81 झारखंड विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत 67.74 रहा | दूसरे चरण में 68.95 प्रतिशत वोटिंग

Share the post

– दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सील

– पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिए गए हैं। पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है। दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जाएगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि दोनों चरणों के मतदान का प्रतिशत 67.74 रहा है।

महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया

मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है। वहीं, शहर की अपेक्षा ग्रामीण मतदाता मतदान में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का फोकस इस बार समाज के हासिये पर खड़े लोगों को भी मतदान का हिस्सा बनाने पर था। इसके तहत सुदूर इलाके में जंगल-पहाड़ पर बसेरा करनेवाले से लेकर अलग-थलग रहनेवाले कुष्ठ पीड़ितों तक को योजनाबद्ध तरीके से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जामताड़ा के हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए बनाए गए विशेष मतदान केंद्र में सभी 57 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। सामुदायिक भवन के मतदान केंद्र (362 “क”) मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम को सहायक मतदान केंद्र के रूप में गठित किया गया था।

23 नवंबर की सुबह 8 बजे से कांउटिंग

के रवि कुमार ने कहा कि राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 23 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। 8.30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। पहले राउंड के मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे संभावित है। उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 207 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हुई है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कुल 100 केस दर्ज किए गए हैं।

Leave a Response