आज झारखंड आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री । एक को BSF के मेरू कैंप में राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_20231127_235001_Google-1-750x450.jpg)
![Union Home Minister will come to Ranchi today. One will attend the Rising Day Parade ceremony at BSF's Meru Camp.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_20231127_235001_Google-1-926x1024.jpg)
– दिन के 3.45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे
– हेलीकॉप्टर से हजारीबाग के लिए उड़ान भरेंगे
रांची। गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची पहुंच रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर रांची और हजारीबाग पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा हजारीबाग में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 दिसंबर को बीएसएफ के हजारीबाग मेरू कैंप में राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे के मद्देनजर रांची और हजारीबाग पुलिस को विशेष रूप पर अलर्ट किया गया है। अमित शाह 30 नवंबर की दिन के 3.45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पांच मिनट रुकने के बाद वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से हजारीबाग मेरू कैंप के लिए रवाना होंगे। 30 नवंबर को रात्रि विश्राम मेरू कैंप में ही करेंगे। इसके बाद अगले दिन राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में हजारीबाग से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे फिर रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।