About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
LifeNews

कातिल बहू खोलेगी अपने ही परिवार के 6 लोगों के माैत का राज | 7 साल पहले रांची की यह घटना फिर ताजा हो गई

Share the post

क्राइम लेटेस्ट न्यूज

कोलकाता से मधुमिता को अरेस्ट किया गया

रांची। 2016 की वो मनहूस घटना, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी, एक बार फिर रांची के लोगों की जेहन को ताजा कर दिया है। अब इस घटना की मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। आपको याद होगा, क्योंकि यह घटना झारखंड के लोग कभी नहीं भूल सकते। जब एक हंसता-खेलता परिवार एक ही दिन में उजड़ गया था। रांची के कोकर इलाके में 7 साल पहले एक ही परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने राजधानी रांची को हिलाकर रख दिया था। यह घटना 9 अक्टूबर 2016 को घटी थी। इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने अब इस मामले को सुलझाते हुए परिवार की ही बहू मधुमिता सरकार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। उसे अब रांची लाया जाएगा। जिसके बाद सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुकांतो सरकार परिवार के सदस्यों ने बहू मधुमिता सरकार की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।
जानिए क्या है पूरा मामला
कोकर चौक से कांटाटोली जाने के रास्ते में रिवर्सा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1002 में आर्मी से रिटायर डॉक्टर सुकांत सरकार का परिवार रहता था। इस परिवार में सात लोग थे। 9 अक्टूबर 2016 को इस परिवार के लोगों ने आत्महत्या कर ली। इस फ्लैट में डॉ सुकांत सरकार, उनकी पत्नी अंजली सरकार, बेटे सुमित सरकार, सुमित की बेटी समिता सरकार, पार्थिव सरकार की पत्नी मौमिता सरकार और मौमिता की बेटी समिता सरकार की मौत हुई थी। डॉ सुकांत को छोड़ अन्य के शव एक ही कमरे से बरामद किया गया था। डॉ सुकांत सरकार घायल अवस्था मे कमरे में पाए गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

News Box Bharat latest news

Leave a Response