+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 18, 2025
News

17 दिन सुरंग में रहे झारखंड के मजदूर दिल्ली से उड़ान भर दिए । 8.20 में रांची पहुंच जाएंगे

Share the post

रांची। उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग से 17 दिनों बाद बाहर आए झारखंड के मजदूर शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पहुंच जाएंगे। झारखंड के 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों इंडिगो एयरलाइंस से दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भर दिए हैं, रात 8.20 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को इंडिगो एयरलाइंस से रांची लाने की व्यवस्था करायी गई है। मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निर्देशानुसार 1 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट से सभी व्यक्तियों को रांची लाया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल हादसे के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी।

Leave a Response