+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी : भारत निर्वाचन आयोग की टीम रांची में | कल सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची को लेकर समीक्षा की जाएगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में इसी साल होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम बुधवार शाम रांची पहुंची। टीम में वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप निर्वाचन आयुक्त नितेश कुमार व्यास, प्रधान सचिव अरविंद आनंद शामिल हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आगमन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, एसपीएनओ अमोल वी. होमकर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मती नेहा अरोड़ा के साथ रांची जिला के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा गुरुवार को पतरातू पर्यटन विहार स्थित सभागार में राज्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रय 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जायेगी।

मतदाता सूची के वस्तुस्थिति से कराया अवगत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग से आए वरीय पदाधिकारियों को राज्य में चल रहे मतदाता सूची के लिए चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम की वस्तुस्थिति से कराया अवगत। इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी. होमकर ने लोकसभा निर्वाचन के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण संबंधित जानकारियों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि कल भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास एवं धर्मेंद्र शर्मा कल मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Leave a Response