+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, June 5, 2025
Latest Hindi NewsNews

झारखंड से गिरफ्तार अलकायदा संदिग्धों को साथ ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में अलकायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट मॉड्यूल (एक्यूआइएस) से जुड़े 5 लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया। गुरुवार की रात दिल्ली एटीएस की टीम ने रांची में 4 और हजारीबाग में एक आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, इसके बाद सभी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया। संदिग्धों से पूछताछ में आए तथ्यों को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, जुलाई महीने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट की गतिविधियों को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। इसी एफआईआर के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार और गुरुवार को झारखंड, राजस्थान व यूपी में छापेमारी की थी।

इन्हें ले गई दिल्ली पुलिस की टीम

दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े केस में रांची के बरियातू निवासी डॉ इश्तियाक अहमद, रांची के ही चान्हो पिपराटोली निवासी मोतीउर रहमान, रांची के ही बलसोकरा निवासी रिजवान बाबर, रांची के चटवल निवासी मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग के लोहसिंघना निवासी फैजान अहमद को गिरफ्तार किया गया। सभी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले जा चुकी है। दिल्ली पुलिस और एटीएस की जांच में यह बात सामने आयी है कि डॉ इश्तियाक अहमद पूरे मॉडयूल का नेतृत्व करता था। एटीएस उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर रही है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के पहलुओं पर जांच की जा रही है।

सबसे पहले लोहरदगा के अल्ताफ को गिरफ्तार किया गया

मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले अल्ताफ को राजस्थान में ट्रेनिंग लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके बाद झारखंड के अलग अलग शहरों के रहने वाले अन्य 4 को भी गिरफ्तार किया गया। एजेंसियां गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपस में कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने चान्हों के एक मदरसा के मौलाना मुफ्ती रहमतुल्लाह की भूमिका की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Leave a Response