रांची में कंपकंपाती ठंड | दिसंबर का सबसे ज्यादा ठंड शनिवार रहा | न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/12/97-468x450.jpg)
खूंटी व चतरा में सबसे ज्यादा ठंड
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/12/9-1.jpg)
रांची। राजधानी रांची सहित कई जिलों में कंपकंपाती ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सुबह व शाम में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम में लगातार बदलाव ने ठंड बढ़ा दी है। शाम होते-होते मौसम सर्द होता जा रहा। हाल यह कि रात होते ही रांची का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। शुक्रवार से भी ज्यादा आज ठंड है। इस दिसंबर यानि 16 दिसंबर को न्यूनतम पारा सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 2022 को 17 दिसंबर के दौरान सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस था। राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे चल रहा है।
पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट
राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। जिससे ठंड बहुत बढ़ गई है। मौसम विभाग रांची के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। चतरा व खूंटी में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रांची का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।